फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 drugs trafficker arrested in chandigarh

छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करने आए 4 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jun 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
4 drugs trafficker arrested in chandigarh

चंडीगढ़ में छात्रों को हेरोइन और चरस सप्लाई करने आए पंजाब के चार नामी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कबड्डी और रेसलिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी छिंदर सिंह भी शामिल है।

विज्ञापन


इनसे 120 ग्राम हेरोइन और एक किलो चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार छिंदर फिरोजपुर पुलिस और बचित्तर सिंह मोगा पुलिस को वांटेड है। क्राइम ब्रांच ने छिंदर सिंह और अमरजीत सिंह को रविवार जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से अदालत ने छिंदर को 24 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया जबकि अमरजीत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस भीम और हरप्रीत सिंह को सोमवार अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों की छात्राएं फोन कर मंगवाती थीं ड्रग्स

4 drugs trafficker arrested in chandigarh

पूछताछ में छिंदर और भीम ने बताया कि पीयू और चंडीगढ़ के कालेजों की कई छात्राएं उन्हें फोन कर ड्रग्स मंगवाती थीं। उनकी डिमांड के अनुसार वह थोड़ी मात्रा में ही ड्रग्स लेकर चंडीगढ़ आते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ के करीब 80 छात्र-छात्राएं नशे के लिए इन चारों के संपर्क में रहते हैं।

क्राइम ब्रांच इंजार्ज रणजोत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि सेक्टर-17 और 39 में शनिवार को हेरोइन की सप्लाई छात्रों को दी जानी है। एसआई अशोक कुमार ने सेक्टर-17 में नाका लगाकर छिंदर सिंह और एसआई घनश्याम राणा ने सेक्टर-39 में अमरजीत सिंह को दबोच लिया।

छिंदर के पास से 50 ग्राम और अमरजीत से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर रविवार को सेक्टर-11 में बचित्तर सिंह को 50 ग्राम हेरोइन और एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया। इसी तरह सेक्टर-31 से दस ग्राम हेरोइन के साथ हरप्रीत को पकड़ा गया।

तस्करों की चौकड़ी का जानिए बायोडाटा

4 drugs trafficker arrested in chandigarh

1.छिंदर सिंह- फिरोजपुर के गांव बलेल का कामाल निवासी छिंदर सिंह राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी और रेसलिंग खिलाड़ी रह चुका है। एनडीपीएस एक्ट के तहत फिरोजपुर पुलिस को काफी समय से वांटेड है। पूर्व खिलाड़ी होने के नाते उसके पंजाब यूनिवर्सिटी और कई कालेजों में अच्छे लिंक हैं। छिंदर के भाई को भी पुलिस ने तीन किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

2.बचित्तर सिंह उर्फ भीम-
मोगा के गांव बिलासपुर निवासी बचित्तर सिंह की तलाश पंजाब पुलिस लंबे समय से कर रही है। उसके गांव बिलासपुर में ड्रग्स का धंधा इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि महिलाओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

3.अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी- पुलिस के अनुसार अमृतसर की किरण कालोनी के मकान नं 504 निवासी अमरजीत सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से सीधे लिंक हैं। वह पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन पंजाब और चंडीगढ़ सप्लाई करता है।
 
4.हरप्रीत सिह-
मोगा के गांव बिलासपुर निवासी हरप्रीत सिंह को पुलिस बचित्तर सिंह का सहयोगी बताती है। दोनों मिलकर यह धंधा कर रहे थे। हरप्रीत कतर भी गया था मगर वहां सेटल नहीं हो सका और लौटकर बचित्तर सिंह के साथ ड्रग्स सप्लाई के धंधे में लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed