फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37 year old man Shot dead in Land dispute in Barnala of Punjab

बरनाला में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत, दो लोग गंभीर

Tue, 10 Nov 2020 02:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
37 year old man Shot dead in Land dispute in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरनाला के गांव कालेके में जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट ने राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


डीएसपी सिटी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना ने पुलिस को बताया कि जसमनदीप सिंह निवासी कालेके ने बताया कि उनका जमीन को लेकर प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। सोमवार को खेत में ही प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह ने राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से कुलविंदर सिंह (37) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जसमेल सिंह और गुरकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल पहुंचे एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क व डीएसपी लखवीर सिंह टिवाना ने बताया कि जमीन विवाद में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस गोली चलाने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed