{"_id":"62e0f1737863ca5f540207cc","slug":"37-year-old-man-killed-by-stabbing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम में हत्या: चाकू मारकर ली व्यक्ति की जान, पत्नी भी घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बापूधाम में हत्या: चाकू मारकर ली व्यक्ति की जान, पत्नी भी घायल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 27 Jul 2022 01:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:34 PM IST
सार
पास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अवतार को लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में बुधवार सुबह एक व्यक्ति के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अवतार (37) के रूप में हुई है। पूलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जय किशन के रूप में हुई है। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी को भी चाकू लग गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों की आसपास दुकान थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि जयकिशन ने अवतार के पेट में चाकू मार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अवतार को लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन