फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 lakh seized from the car of the old currency in Sirsa, 6 detained

नाके पर रोकी गाड़ी, 500/1000 के नोटों भर बैग देखकर पुलिस हैरान

Sun, 04 Dec 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 04 Dec 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
33 lakh seized from the car of the old currency in Sirsa, 6 detained
money - फोटो : Demo Pic
नाका लगाकर पुलिस ने गाड़ी रोकी। उसमें 6 युवक थे और उनके पास एक बैग, जिसे खोलकर देखा तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। बैग 500 और 1000 के नोटों से भरा था। करीब 33 लाख की पुरानी करेंसी थी। 1200 रुपये की नई करेंसी।
विज्ञापन


सीआईए ने सिरसा में शनिवार रात यह कार्रवाई की। पुलिस सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें तीन लोग मोहाली, एक अबोहर व दो सिरसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। थाने में नोटों की गिनती की तो 33 लाख 600 रुपये पर जाकर नोटों की गिनती समाप्त हुई। इन रुपयों में 1200 रुपये के नए नोट थे और बाकी पुराने 500-1000 के नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाका लगाकर दबोची गई करंसी और आरोपी

सीआईए प्रभारी राजेंद्र गोदारा नेशनल हाईवे पर अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। करीब साढे़ नौ बजे सूचना मिली कि सिरसा शहर से कुछ लोग गाड़ी में लाखों रुपये की नकदी लेकर फतेहाबाद की तरफ जा रहे हैं।

पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित हिसार रोड पर पर नाका लगा दिया। पुलिस वाहनों की गहनता से जांच कर रही थी, इसी दौरान एक गाड़ी को प्रीतम पैलेस के पास पुलिस ने रुकवाया। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से नोटों से भरा बैग मिला।

गाड़ी में छह लोग सवार थे, पुलिस ने उक्त सभी को हिरासत में लिया और सीआईए थाने में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed