फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old youth died of drug overdose in Ludhiana

Ludhiana News: दुकान के पास तड़प रहा था युवक, घरवालों ने पहुंचाया अस्पताल, नशे की ओवरडोज से गई जान

Wed, 07 Jun 2023 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ के बाद फरार आरोपी अजय को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
32 year old youth died of drug overdose in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के लुधियाना स्थित नानक नगर काराबारा में रहने वाले युवक सुनील कुमार (32)को उसके दोस्त बहला फुसला कर अपने साथ ले गए और उन्होंने उसे नशे की ओवरडोज दे दी। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जब सुनील के परिवारवालों को पता चला कि वह एक दुकान में तड़प रहा है तो उन्होंने सुनील को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डिंपी की शिकायत पर काराबारा रोड निवासी वरिंदर कुमार, नानक नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी ताजपुर रोड के रहने वाले परमिंदर सिंह उर्फ अजय कुमार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी डिंपी की शिकायत के मुताबिक आरोपी उसके भाई सुनील के दोस्त है। चार जून की रात को आरोपी उसके भाई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। भाई ने मना किया लेकिन किसी तरह से आरोपी उसे मनाकर ले गए। आरोपियों ने उसे नशे की ओवरडोज दे दी। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंपी के मुताबिक उसे पता चला कि उसका भाई इलाके में ही स्थित एक दुकान के अंदर तड़प रहा है। इसके बाद वह पहुंचा और अपने भाई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डिंपी के अनुसार आरोपियों ने ही उसके भाई को नशीला पदार्थ खिलाया और उसे खाने के बाद भाई की मौत हुई है। इसके बाद थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ के बाद फरार आरोपी अजय को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed