फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old youth died due drug overdose in Sirsa

Sirsa News: नशे ने लील ली 32 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव के पंचायत घर में मिला शव, दो सप्ताह में चार ने गंवाई जान

Wed, 18 May 2022 12:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 May 2022 12:59 PM IST
सार

युवक की मौत नशे की ओवरडोज से बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। युवक के हाथ में इंजेक्शन भी लगा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
32 year old youth died due drug overdose in Sirsa
कार्रवाई करती पुलिस और ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में डबवाली के गांव सक्ताखेड़ा में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव के पंचायत घर के कमरे में मिला है। युवक के हाथ पर नशे का इंजेक्शन भी लगा मिला है। सुबह आसपास के लोगों ने युवक को देखा तो उन्होंने मामले की सूचना डबवाली पुलिस को दी । पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक की पहचान गांव सक्ताखेड़ा निवासी 32 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और गांव के जलघर के पास उसका मकान है। युवक रात को ही घर से निकल आया था। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। युवक के हाथ में इंजेक्शन भी लगा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दो सप्ताह में चार युवकों की हो चुकी नशे से मौत
सिरसा जिले में नशे के आदी युवकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो सप्ताह में चार युवकों की मौत नशे से हो गई है। बता दें कि बीते दिन भी रानियां के सादेवाला में दो नशेड़ी दोस्तों ने 11 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था और उसके शव को खेत में दबा दिया था। जबकि इससे पहले रानियां में ही एक युवक का शव खेत में मिला था। उसके पास से मेडिकल नशे की गोलियां बरामद हुई थीं। वहीं नागरिक अस्पताल के बाहर और ओढां में भी एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed