फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 killed in separate road accident in Punjab

पंजाब में हादसों का शुक्रवार, अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, कई हुए घायल

Sat, 10 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Sat, 10 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
3 killed in separate road accident in Punjab
demo pic - फोटो : डेमो

पंजाब में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। पहली घटना बठिंडा के मानसा में नेशनल हाईवे स्थित लिबर्टी चौक के पास हुआ। यहां एक बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। थाना सिविल लाइन पुलिस बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गुरभाग सिंह और घायल की पहचान हिमांशु शर्मा निवासी अबोहर के तौर पर हुई है। घायल हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनका परिचित बठिंडा के एक अस्पताल में दाखिल था। वह अपने दोस्त गुरभाग सिंह के साथ उसका हाल लेने के लिए गुरुवार को बठिंडा आया था। इसी दौरान वग और उसका दोस्त अपने जानने वालों की एक्टिवा लेकर शहर गए थे। लौटते वक्त लिबर्टी चौक के पास प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना मोगा के धर्मकोट की है। यहां जालंधर बाईपास के पास हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह (35) निवासी धर्मकोट सर्विस स्टेशन का काम करता था। देर शाम वह बाइक पर अपनी माता के लिए दवा लेने दुकान पर जा रहा था। पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता गुरवंत सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेम नाले में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

3 killed in separate road accident in Punjab
डेमो - फोटो : डेमो

फाजिल्का के गांव नवां सलेमशाह में गुरुवार की रात सेम नाले में ट्रैक्टर गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बलविंद्र सिंह गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में काम करने गया था। रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा।

इस पर उन्होंने बलविंद्र सिंह की तलाश शुरू की। इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर सेम नाले में गिरा देखा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बलविंद्र सिंह की मौत हो गई।  मृतक की पत्नी संतो बाई ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी दिसंबर में होने वाली है। सदर थाना पुलिस ने  धारा 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

लावारिस पशु के चलते दो कारें भिड़ीं, आठ जख्मी
वहीं फिरोजपुर में तलवंडी रोड के नजदीक शुक्रवार सुबह लावारिस पशु से टकरा कर बेकाबू कार दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में दोनों कारों में सवार आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वाघा पुराना जिला मोगा निवासी सिमरजीत सिंह आई-20 कार पर सवार होकर अमृतसर से मोगा की तरफ जा रहे थे।

जीरा के पेट्रोल पंप के पास अचानक लावारिस पशु कार से टकरा गया। इससे कार अनियंत्रित होकर गलत साइड पर चली गई और जीरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। इससे दोनों कारों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। जीरा अस्पताल के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed