फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 year old woman commits suicide in Ludhiana

Ludhiana News: पति ने इतना परेशान किया... महिला ने तेजाब पी लिया, तड़प-तड़प कर गई जान

Wed, 23 Aug 2023 01:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 01:39 AM IST
सार

मृतका अनामिका की मां उर्मिला ने बताया कि वह मूलरूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। आरोप लगाया कि आरोपी अमित पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। दिमागी तौर पर इतना परेशान कर दिया था कि अनामिका ने कई बार उन्हें फोन पर बताया लेकिन समझौता कर आरोपी मान जाता था।

विज्ञापन
29 year old woman commits suicide in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लुधियाना की रेलवे कॉलोनी निवासी अनामिका (29) ने मंगलवार की सुबह तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। तेजाब पीने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद अनामिका के परिवार वालों को सूचना दी। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि पति अनामिका को परेशान करता था। पुलिस ने अनामिका के परिवार वालों के आने के बाद उनके बयान दर्जकर अनामिका के पति अमित पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित अनामिका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतका अनामिका की मां उर्मिला ने बताया कि वह मूलरूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। आरोप लगाया कि आरोपी अमित पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। दिमागी तौर पर इतना परेशान कर दिया था कि अनामिका ने कई बार उन्हें फोन पर बताया लेकिन समझौता कर आरोपी मान जाता था कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगा। मगर आरोपी ने इतना परेशान कर दिया कि अनामिका ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। चौकी बस स्टैंड की प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि आरोपी अमित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा में किशोरी ने फंदा लगा जान दी

उधर, बठिंडा में थर्मल प्लांट के पास एक किशोरी ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। संस्था के सदस्य ने थाना थर्मल पुलिस को मौके पर बुलाया और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त अनु (15) पुत्री राकेश कुमार निवासी मलोट रोड बठिंडा के तौर पर हुई। सहारा टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सहारा जनसेवा के सदस्य विक्की ने बताया कि खुदकुशी की वजह का पता अभी नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed