{"_id":"5804e35c4f1c1bf132702b77","slug":"28-years-old-govt-teacher-committed-hanging-suicide-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे के साथ दवाई लेने गई थी, वापिस लौटे तो देखा फंदे से लटकी थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटे के साथ दवाई लेने गई थी, वापिस लौटे तो देखा फंदे से लटकी थी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Suicide
पिता काम पर चले गए और मां बेटे के साथ दवाई लेने निकल गई। वापिस लौटे तो 28 साल की बेटी को फंदे से लटका पाया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। तलाक के बाद मानसिक रुप से परेशान चल रही बैंक कालोनी की रहने वाली सरकारी टीचर अर्शदीप कौर (28) ने सोमवार की सुबह अपने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन घर लौटे। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद अर्शदीप कौर का शव पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया है।

Trending Videos
2014 में शादी हुई थी और 5 महीने में ही तलाक हो गया
19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी
- फोटो : फाइल फोटो
जांच अधिकारी एएसआई विद्या रतन ने कहा कि अर्शदीप कौर माछीवाड़ा रोड स्थित गांव हयात के सरकारी स्कूल में टीचर तैनात है। उसकी शादी 2014 में पटियाला के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी में घरेलू बातों को लेकर अनबन शुरु हो गई। अर्शदीप अपने पति को छोड़ परिजनों के साथ रहने लग गई।
करीब पांच महीने पहले उसका तलाक हो गया। उसके बाद से वह परेशान रहने लगी थी। उसके परिजन उससे कई बार पूछताछ कर चुके थे, लेकिन वह किसी से कोई बात नहीं करती थी। सोमवार को अर्शदीप के पिता अपने काम पर चले गए, जबकि उसका भाई उसकी माता को लेकर दवाई लेने के लिए चला गया। पीछे से अर्शदीप कौर घर में अकेली थी।
इसी दौरान उसने घर में फँदा लगाकर अपनी जान दे दी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब अर्शदीप का भाई और मां वापिस आए तो वह नहीं मिली। जब उसे ढूँढते हुए वह कमरे में पहुंचे तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उनके चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई विद्या रतन ने कहा कि पुलिस ने अर्शदीप के पिता के ब्यानों पर कार्रवाई की है।