फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 year old youth murdered in Firozpur of Punjab

Firozpur News: 21 लोगों ने घर पर बोला धावा, धारदार हथियार से नौजवान को मार डाला, मां ने बताई वजह

Thu, 27 Apr 2023 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया। खून में लथपथ युवक को जीरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि यहां युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
27 year old youth murdered in Firozpur of Punjab
गुरविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव नवां गुरदित्ती में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते 21 लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर एक नौजवान की हत्या कर दी है। आरोपी पहले पुराने घर गए वहां तोड़फोड़ करने के बाद नए घर पहुंच नौजवान पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही थाना मल्लांवाला पुलिस वारदातस्थल पहुंची और अगली कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


मृतक गुरविंदर सिंह (27) की मां जोगिंदर कौर ने बताया कि उनकी आरोपी भिंडी निवासी नवां गुरदित्ती संग पुरानी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को आरोपी भिंडी, कर्ण, मंगा निवासी धर्मपुरा, जश्न, आकाश, अमन निवासी चाहल समेत 21 लोग उनके पुराने घर नवां गुरदित्ती वाला पहुंचे, वहां घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी इसी गांव में पानी वाली टंकी के पास बने नए घर पहुंचे। यहां उसका बेटा गुरविंदर सिंह कमरे के अंदर बैठा था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। खून में लथपथ बेटे को जीरा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना मल्लांवाला की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed