{"_id":"60abd5ce8ebc3e24441fbe47","slug":"27-year-old-wrestler-shot-dead-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ी वारदात: रोहतक में 27 साल के पहलवान को गोलियों से भून डाला, हत्यारों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में बड़ी वारदात: रोहतक में 27 साल के पहलवान को गोलियों से भून डाला, हत्यारों का नहीं लगा सुराग
Mon, 24 May 2021 10:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 May 2021 10:12 PM IST
सार
मृतक पहलवान न्यू विजय नगर का रहने वाला था। पहलवान के पिता दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकील हैं। वैश्य संस्था के स्टेडियम में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों के बारे में पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है। देर रात तक पुलिस वारदातस्थल पर जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
पहलवान अंकुश।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक स्थित वैश्य संस्था के महाराजा अग्रसेन स्टेडियम स्थित अखाड़े में सोमवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने एक 27 वर्षीय पहलवान अंकुश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अंकुश न्यू विजय नगर का रहने वाला है। जबकि उसके पिता आजाद सिंह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकील हैं। देर रात तक पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
बता दें कि फरवरी 2021 में शहर की जाट संस्था के देव कॉलोनी स्थित अखाड़े में शाम के वक्त कोच, उसकी पत्नी, एक महिला पहलवान सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्याकांड में अखाड़े के ही साथी कोच सोमबीर को गिरफ्तार किया था। जाट संस्था के बाद अब वैश्य संस्था के अंदर बने महाराजा अग्रसेन स्टेडियम के अंदर अखाड़े में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने 27 वर्षीय पहलवान अंकुश की गोली मारकर हत्या कर दी। अंकुश को चार से पांच गोलियां मारी गई हैं। जबकि मौके पर 7 से 8 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि अंकुश के पिता आजाद सिंह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकील बताए गए हैं लेकिन जब तक उनके बयान दर्ज नहीं होते, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके बाद ही पता लग सकेगा कि हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया।
वैश्य संस्था के अग्रसेन स्टेडियम में न्यू विजय नगर के युवक अंकुश की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों से संपर्क किया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही पता लग सकेगा कि पहलवान की हत्या क्यों की गई। - रमेश कुमार, चौकी प्रभारी, जनता कालोनी पुलिस चौकी।