फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 Year Old Youth Murdered In Moga Of Punjab

पांच नशेड़ियों की बेरहमी, अपने ही दोस्त के पेट में तलवार घोंप-घोंपकर मार डाला

Mon, 29 Jul 2019 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
26 Year Old Youth Murdered In Moga Of Punjab
मृतक अमृतपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मोगा के थाना निहालसिंह वाला के अधीन पड़ते गांव दीना साहिब में पांच नशेड़ी युवकों ने अपने ही दोस्त के पेट में तलवार घोंपकर उसे मार डाला। वारदात के कुछ ही समय बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया, दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना निहालसिंह वाला के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के अनुसार मंदर सिंह निवासी गांव दीना ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटा अमृतपाल सिंह (26) मजदूरी करता था। 
विज्ञापन


रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ मजदूरी करने गया था, जहां पर किसी बात को लेकर उनकी आपस में तकरार हो गई। शाम को काम खत्म होने के बाद उनका बेटा घर लौट आया था। रात करीब साढे़ 10 बजे उनका बेटा घर के बाहर दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, रूपी सिंह, गुरदीप सिंह और मंगू सिंह वहां आए और आते ही उसके पेट में तलवार घोंप दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने कई बार तलवार से पेट में प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शोर मचने पर जब वह बाहर आया तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे और उसका बेटा भी मर चुका था। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रात करीब तीन बजे शव को मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया। 

सुबह होते ही पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन फिलहाल पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।


पुलिस के मुताबिक पांचों युवक नशा करते थे। वहीं अमृतपाल सिंह के पिता मंदर सिंह का कहना है कि पांच आरोपी उनके घर के सामने धर्मशाला में बैठकर नशा करते थे और उनका बेटा आरोपियों को ऐसा करने से रोकता था। मगर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक कुछ भी कहना मुनासिब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed