फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 year old youth murdered in Bathinda

Punjab: बठिंडा में बेरहमी से युवक की हत्या, पुलिस ने चार लोगों को उठाया, परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े

Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

सफाई सेवक यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बेशक पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने जांच शुरू की है लेकिन जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
26 year old youth murdered in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में सोमवार देर रात पटियाला फाटक पर सोमनाथ (26) नामक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक के सिर में तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसे सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी करीब दो बजे मौके पर पहुंची। वहीं, सुबह उक्त युवक के साथ रहने वाले करीब चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है लेकिन हत्यारोपी के संबंध में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के परिजन मंगलवार को एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज से संबंधित उक्त युवक की हत्या के बारे में सूचना मिलने पर नगर निगम सफाई कर्मचारी व सीवरेज यूनियन के वर्कर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस प्रशासन युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। मृतक नौजवान नगर निगम में करीब छह बार सफाई सेवक यूनियन के प्रधान रहे वीरभान का भतीजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभान ने बताया कि उनका भांजा सोमनाथ निवासी संजय नगर विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। वह दुकान में काम करता था लेकिन उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। पिछले सोमवार को वह खाना खाने के बाद घूमने पटियाला फाटक की तरफ गया था। काफी समय तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे लेकिन उसने कहा कि वह कुछ समय बाद आ रहा है।

रात साढे़ 11 बजे के करीब पटियाला फाटक के पास से कुछ जानकार आए और बताया कि सोमनाथ का किसी ने कत्ल कर दिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता सोमनाथ को उठाकर सिविल अस्पताल ले जा चुके थे। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां सोमनाथ की हालत गंभीर थी और कुछ समय बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

वहीं, सफाई सेवक यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बेशक पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने जांच शुरू की है लेकिन जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सहारा जन सेवा के संदीप गोयल ने बताया कि रात के समय गंभीर हालत में पटियाला फाटक में पड़े युवक सोमनाथ को वह अस्पताल लेकर गए थे। उसके सिर में तेजधार हथियारों से हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed