फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 year old youth commits suicide in Pathankot of Punjab

करंट लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- इन तीनों से दुखी होकर जान दे रहा हूं

Wed, 08 Jul 2020 07:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jul 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
25 year old youth commits suicide in Pathankot of Punjab
मृतक प्रवीण कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में पठानकोट के मोहल्ला सैनगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक ने घर में खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी, उसके दोस्त और उसकी चाची को जिम्मेदार बताया। घर में ही बिजली की तार पकड़कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


विकलांग पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह बचा नहीं पाया। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सैनगढ़ के तौर पर हुई है। थाना-2 पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी रिंपी, सुजानपुर निवासी नरेश कुमार और नरेश की चाची पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मृतक प्रवीण की पत्नी किसी युवक के साथ भाग गई थी और अपनी नन्ही बच्ची को भी साथ ले गई। प्रवीण ने उससे बेटी को लौटाने की गुहार लगाई लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
प्रवीण ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं पूरे होश हवास में लिख रहा हूं कि मेरी पत्नी रिंपी ने जो किया वो बहुत गलत किया। नरेश कुमार जोकि मेरी पत्नी रिंपी और मेरी बेटी को भगा ले गया। बेटी मेरी जान थी। इन्होंने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। नरेश की चाची की रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल में हैं। इसने मुझे बहुत जलील किया है। इन तीनों से दुखी होकर मैं जान दे रहा हूं। रिंपी, नरेश और उसकी चाची मेरी मौत के जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed