कुत्ता ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम 25 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सूने घरों से चोरी के मामलों के बाद अब कुत्तों पर भी चोरों की नजर लग गई है। ताजा मामला पंजाब के मोहाली स्थित फेज-3बी1 कनाल की कोठियों में सामने आया है।
यहां घर के बाहर से पग चोरी हो गया है। घर की मालकिन ने कुत्ते की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग हीं लगा तो उन्होंने इस बारे में मटौर थाने को शिकायत दी। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
फतेहगढ़ निवासी रच्छपाल कौर ने बताया कि वह अपने को साथ कुत्ते को लेकर फेज-3बी1 स्थित बहन के घर आई थी। सोमवार दोपहर वह किसी काम से मार्केट गई।
कुत्ते के लिए इलाके में सर्च अभियान
चोरी के समय घर में सिर्फ नौकर मौजूद था। इसी बीच कुत्ता चोरी हो गया। इस पर उन्होंने आस-पड़ोस में छानबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
फिर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं इसी मामले में थाना मटौर प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कुत्ते के गायब होने संबंधी शिकायत उनके पास आई है। इसके बाद उन्होंने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है।
कुत्ते की मालकिन रच्छपाल कौर ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को बड़े प्यार से पाला था। कुत्ता दो साल का है। जब से वह गायब हुआ है उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने कुत्ते की तलाश में पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए हैं। उन्होंने कुत्ते की सूचना देने वाले को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की है।