फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   240 bottles of alcohol caught on Ambala-Chandigarh highway

चंडीगढ़ की शराब बेची जा रही थी यूपी में, कार से मिली 240 बोतलें, 3 गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
240 bottles of alcohol caught on Ambala-Chandigarh highway
arrested - फोटो : Demo Pics
पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीशवर शर्मा उर्फ मोनू और सतवीर और पवन निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।  पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढ़ से कुछ लोग शराब की तस्करी कर मेरठ ले जा रहे हैं। इसके बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान, दिल्ली नंबर की एक स्कोडा कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो डिग्गी से पुलिस को चंडीगढ़ की 20 पेटी शराब (240 बोतल अंग्रेजी) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


गिरोह का मास्टर माइंड है दर्जी 
एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि शराब तस्करी के इस गिरोह का मास्टर माइंड सतवीर है, जो दर्जी हैं और मेरठ से संबंध रखता है। उन्होंने बताया कि एक बार सतवीर काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आया था। उसने यहां से शराब खरीदकर उसे मेरठ ले जाकर महंगे दाम पर बेचने लगा। धीरे-धीरे उसने इस पेशे को अपना धंधा बना लिया और मेरठ में अपने जानकार को अपने साथ जोड़ लिया। एसएचओ ने बताया कि तस्करी गिरोह का सतवीर मास्टर माइंड बन गया। उसने शुरुआत में छोटे स्तर पर शराब की तस्करी शुरू कर दी। अब वह दर्जनों की संख्या में शराब की पेटियां मेरठ ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ और यूपी में पुलिस करेगी छापेमारी
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चंडीगढ़ के शराब ठेके और मेरठ के ठिकानों संबंधी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पवन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ और यूपी में छापेमारी के लिए एएसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है, जो आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed