{"_id":"62d16dc09ce2ef6c7842ad4c","slug":"23-year-old-radiographer-commits-suicide-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: अस्पताल के हॉस्टल में फंदे पर झूलती मिली रेडियोग्राफर, नहीं मिला सुसाइड नोट, चल रहा था तलाक का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: अस्पताल के हॉस्टल में फंदे पर झूलती मिली रेडियोग्राफर, नहीं मिला सुसाइड नोट, चल रहा था तलाक का केस
Fri, 15 Jul 2022 07:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:12 PM IST
सार
थाना सिविल लाइन के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरती का तलाक संबंधी केस चल रहा था और गुरुवार को भी वह पेशी भुगत कर पटियाला अपने हॉस्टल में वापस लौटी थी। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर से आरती के परिवार वालों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
आरती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पताल के हॉस्टल में 23 साल की रेडियोग्राफर ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना पंजाब के पटियाला जिले के सरकारी राजिंदरा अस्पताल का है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि गुरदासपुर की रहने वाली 23 साल की आरती पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में बतौर रेडियोग्राफर के तौर पर काम करती थी। गुरुवार रात ही वह छुट्टी से गुरदासपुर स्थित अपने घर से वापस हॉस्टल आई थी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक आरती के कमरे का दरवाजा न खुला तो साथी स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि आरती की लाश चुन्नी के सहारे पंखे से झूल रही थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरती का तलाक संबंधी केस चल रहा था और गुरुवार को भी वह पेशी भुगत कर पटियाला अपने हॉस्टल में वापस लौटी थी। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर से आरती के परिवार वालों को बुलाया गया है, उनके बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन