{"_id":"6587c08f253883aa290e231f","slug":"23-year-old-girl-commits-suicide-in-patiala-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पहले मदद के नाम पर लगवाई नौकरी... फिर युवक ने की ऐसी हरकत... युवती ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: पहले मदद के नाम पर लगवाई नौकरी... फिर युवक ने की ऐसी हरकत... युवती ने दे दी जान
Sun, 24 Dec 2023 10:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:56 AM IST
सार
युवती ने 22 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भाई को फोन करके बताया था। इसके बाद युवती ने गांव चनारथल में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में एकतरफा प्रेम में युवक 23 साल की युवती को परेशान कर रहा था। युवती ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना भादसों पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर आरोपी रजिंदर सिंह निवासी गांव रनो खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी रजिंदर सिंह कुछ समय पहले सुविधा सेंटर में ठेके पर काम करता था। उसने मदद करके उसकी बहन को भी सेंटर में नौकरी पर लगवा दिया था। बीते छह महीने से बहन सुविधा सेंटर में ही काम कर रही थी। इसी बीच एकतरफा प्रेम में पागल रजिंदर सिंह ने उसकी बहन को दोस्ती करने की खातिर परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बहन के साथ गलत हरकतें भी कीं। युवती ने 22 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भाई को फोन करके बताया था। इसके बाद युवती ने गांव चनारथल में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन