{"_id":"63ecd36f1bec3f56df0ba9c3","slug":"22-year-old-youth-committed-suicide-in-abohar-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: ASI पिता की मौत के बाद बड़े बेटे को मिली नौकरी, आहत छोटे बेटे ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Abohar News: ASI पिता की मौत के बाद बड़े बेटे को मिली नौकरी, आहत छोटे बेटे ने फांसी लगा दी जान
Wed, 15 Feb 2023 06:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:44 PM IST
सार
एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक भूपेंद्र भी अपने पिता की भांति ही होनहार नौजवान था लेकिन पिता के गम में वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के एक एएसआई की दो माह पूर्व हृदयाघात से हुई मौत के बाद बड़े बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई। वहीं पिता की मौत से आहत छोटे बेटे ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह रखवा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पंजाब के अबोहर जिले का है। मृतक आर्य नगर का निवासी था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पंजाब पुलिस के एएसआई आर्य नगर निवासी शगन लाल फाजिल्का में तैनात थे और दो माह पहले ही उनका अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। पिता की मौत के बाद उनका छोटा बेटा भूपेंद्र उर्फ गग्गी (22) मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र डीएवी बीएड कॉलेज में बीपीएड की पढ़ाई करने के साथ ही शाम को युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग भी देता था। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र के बड़े भाई रविंद्र को अपने दिवंगत पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल गई थी और आज वह एसएसपी आफिस में अपने दस्तावेज जमा करवाने गया था।
विज्ञापन
इधर, भूपेंद्र सिंह ने घर में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने जब उसे फंदे पर झूलता देखा तो आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे थाना नंबर 2 के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक भूपेंद्र भी अपने पिता की भांति ही होनहार नौजवान था लेकिन पिता के गम में वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।