फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old youth commits suicide in Chandigarh

चंडीगढ़: मलोया में युवक ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार, माता-पिता से करता हूं प्यार

Wed, 02 Feb 2022 11:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Feb 2022 11:01 AM IST
सार

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसे मृतक का मोबाइल मिला। इसमें उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। मृतक ने खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन
22 year old youth commits suicide in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलोया में एक 22 वर्षीय युवक ने मंगलवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल फोन से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मलोया के रहने वाले अभिनव के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला, जब अभिनव के पिता करीब ढाई बजे उसके कमरे में गए तो देखा कि वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजन उसे तुरंत जीएमएसएच-16 ले गए, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में अस्पताल ने इसकी सूचना मलोया पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इसके बाद मलोया पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिवार ने पुलिस को बताया कि अभिनव किसी पार्टी में गया था और सोमवार रात को घर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक का मोबाइल बरामद किया। इसमें उसने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वह अपनी मौत के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है और वह अपने माता-पिता से बहुत प्यार करता है। वहीं पुलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से भी इनकार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed