{"_id":"60ca656f0e0f7a34e4353713","slug":"22-year-old-boy-commits-suicide-in-police-station-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: थाने में फंदा लगा 22 साल के लड़के ने दी जान, नाबालिग लड़की को भगाने का था आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट: थाने में फंदा लगा 22 साल के लड़के ने दी जान, नाबालिग लड़की को भगाने का था आरोप
Thu, 17 Jun 2021 02:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:32 AM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में एक पुलिस थाने में 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पटियाला निवासी युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया था। कोरोना रिपोर्ट न आने की वजह से उसे थाने में ही रखा गया था। इसी दौरान युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पकड़े युवक ने थाना नंगलभूर में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना नंगलभूर की पुलिस उसे पटियाला से काबू कर पठानकोट लाई थी। उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन कोरोना के चलते टेस्ट रिपोर्ट आने तक थाना में ही रखा गया था।
विज्ञापन
सुबह तड़के युवक ने चादर को थाने की दीवार पर लगे कील से बांधा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटियाला के गांव कंदरोला निवासी 22 वर्षीय हरमनदीप के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी पीएस विर्क, डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास मौके पर पहुंचे। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने बताया कि हरमनदीप और एक नाबालिग लड़की की सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई। दिसंबर में हरमनदीप नाबालिग को भगा ले गया था। माता-पिता की शिकायत मिलने पर दिसंबर में ही उस पर मामला दर्ज किया गया था। अब उसे काबू कर लाया गया था।
विज्ञापन
हरमनदीप को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। हरमनदीप का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, रिपोर्ट आने के बाद ही उसे जेल में शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान हरमनदीप ने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मां वकील को लेकर पहुंची थी थाने
मृतक की माता सुरिंदर कौर ने बिलखते हुए बताया कि वह अपने वकील को साथ लेकर नंगलभूर थाना में जमानत लेने पहुंची थी। जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सुरिंदर कौर ने बताया कि उक्त युवती पांच माह उसके घर पर रही।