फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 Year old youth murdered in Moga of Punjab

Moga News: प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया... परिवारवालों ने कर दी गला घोंट के हत्या, नहर किनारे मिली लाश

Sun, 02 Apr 2023 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के पिता के बयान पर प्रेमिका, उसके चाचा गुरतेज सिंह, छिंदा सिंह व रिश्तेदार भाई सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ धारा 302 ,120 बी, 201, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
20 Year old youth murdered in Moga of Punjab
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मकोट के गांव वडुवाल में लड़की के प्रेमी को घर बुलाकर उसके परिजनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को लोहगढ़ नहर के किनारे फेंक दिया। शनिवार रात से लापता युवक का रविवार सुबह लोहगढ़ नहर के पास से शव बरामद हुआ है। रशपाल (20) लेबर का काम किया करता था और बीती रात नौ बजे घर से अचानक चला गया था। 

विज्ञापन


रात को घर न लौटने पर परिवार वालों ने सुबह उसकी तलाश शुरू की। सुबह 9:30 बजे के करीब लाश गांव से थोड़ी दूर पर लोहगढ़ नहर के पास मिली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मोगा के सरकारी अस्पताल में पुलिस ने शव को रखवा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Patiala News: 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, जन्मदिन की पार्टी में गया था, सुबह मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वडूवाल निवासी जगसीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रशपाल सिंह उर्फ साजन(20) मजदूरी करता था। एक छात्रा से उसके प्रेम संबंध थे। छह महीने पहले प्रेमिका के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने काफी हंगामा किया था। गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था कि दोनों एक दूसरे से कभी नहीं मिलेंगे लेकिन इसके बावजूद दोनों ने मिलना जारी रखा। 

जगसीर का आरोप है कि अपने परिजनों के दबाव के चलते शनिवार की रात को उसकी प्रेमिका ने घर मिलने बुलाया। जैसे ही उसका बेटा घर पहुंचा तो प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे पकड़कर लकड़ी के डंडों से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव लोहगढ़ के करीब नहर किनारे फेंक दिया। 

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके बेटे को उसका चाचा जगजीत सिंह उसकी प्रेमिका के घर छोड़कर आया था। जब उसका बेटा देर रात तक घर नहीं लौटा तो पता चला कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया है। रविवार की सुबह 9:30 बजे पता चला कि भतीजे का शव गांव लोहगढ़ के पास नहर किनारे पड़ा। शव के पास एक लकड़ी का टुकड़ा व रस्सी भी पड़ी थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के पिता के बयान पर प्रेमिका, उसके चाचा गुरतेज सिंह, छिंदा सिंह व रिश्तेदार भाई सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ धारा 302 ,120 बी, 201, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed