फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 year old youth found dead in Rohtak of Haryana

प्रेम प्रंसग में युवक ने दी जान, पुलिस को मिली डायरी, जगह-जगह बने दिल और लिखी हैं शायरी

Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM IST
ajay kumar अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
20 year old youth found dead in Rohtak of Haryana
मौके पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महम के भिवानी स्टैंड निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले चूहे मारने की दवाई निगली, इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद वह खुद ही नहर से बाहर निकला और सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। शव और सड़क किनारे खड़ी लावारिस स्कूटी को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस व एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मलिक मौके पर पहुंची। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव के पास से बैग बरामद किया, जिसमें एक डायरी, चूहे मारने की दवा व सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई शवगृह भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक युवक राहुल (20) एक कंप्यूटर सेंटर पर काम करता था। रविवार शाम को वह स्कूटी लेकर खरकड़ा स्थित नहर के पास पहुंचा। वहां पर उसने पहले जहर का सेवन किया। उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। उसके बाद वह खुद ही नहर से बाहर निकला तथा सड़क के किनारे मृत अवस्था में मिला । सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया।

 मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पास मिले बैग में चूहे मारने की दवा के अलावा पुलिस ने एक डायरी व सुसाइड नोट बरामद किया है। डायरी में दो लड़कियों के फोटो लगाए गए हैं, पूरी डायरी में पूरी शायरी लिखी है। जगह जगह दिल के निशान बने हैं। सुसाइड नोट में भी दिल का निशान बनाया गया है और लड़कियों के नाम लिखे है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या की है। शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed