पैसे मांगे, नहीं दिए तो खौफनाक कदम उठा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक अचानक दुकान में घुस गए और पैसे मांगने लगे। दुकान मालिक ने नहीं दिए तो खौफनाक कदम उठा लिया। मामला जींद का है। यहां सफीदों रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया।
बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन उसका निशाना चूक जाने पर वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोली चलाने वाले एक बदमाश को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाश को हिरासत में लिया और सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पकड़े आरोपी की पहचान बलवंत उर्फ सोनू के रुप में हुई है।
मेडिकल स्टोर में घुसते ही मांगने लगे पैसे
स्टोर संचालक ने बताया कि रविवार को देर शाम दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। दुकान के अंदर घुसते ही वे पैसे की डिमांड करने लगे। उसने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी।
ऐसा होने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर गोली दाग दी, लेकिन निशाना चूक गया। गोली स्टोर के शीशे में जा लगी और वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने एक बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बदमाश को गंभीर चोटें आई।
लोगों ने युवकों को पकड़ा और जमकर धुना
गोली चलने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी वरुण कुमार, सिविल लाइन चौकी प्रभारी तकदीर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने पकड़े बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल होने के कारण बदमाश को पुलिस सामान्य अस्पताल ले गई। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करवाया और बाद में पुलिस अपने साथ ले गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी लूट के इरादे से आए थे, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। इस दौरान आरोपियों ने एक फायर भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शनिवार रात को बहादुरगढ़ से जींद आए थे और शाम को उन्होंने किसी जगह पहले शराब पी और उसके बाद लूटपाट की योजना बनाई।
इस दौरान देर रात तक खुले मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया। शहर थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।