फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 students killed in road accident

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, एक गंभीर

Fri, 02 May 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 02 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
2 students killed in road accident

मंडी गोबिंदगढ़ थाने के अधीन आते खन्ना साइड के कानपुरा गांव में शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका खन्ना के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब तीनों बच्चे एक्टिवा पर सवार होकर किसी धार्मिक स्थान से माथा टेक वापस घर को लौट रहे थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कंबाइन ने लापरवाही से एक्टिवा सवार तीनों बच्चों को रौंद दिया। तीनों बच्चे आठवीं और सातवीं के छात्र हैं।
विज्ञापन


ओंकार (15) पुत्र नरेश कुमार, अनुराग (13) पुत्र अजय ओबेराय निवासी न्यू माडल टाउन खन्ना ने मौके पर ही दम तोड़ गए और एक्टिवा चला रहे मनीष कुमार (15) पुत्र अरुण कुमार को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसको प्राथमिक इलाज के बाद खन्ना के एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक रणजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी त्रिपड़ी पटियाला कंबाइन छोड़कर फरार हो गया।


थाना डिविजन नंबर एक की पुलिस के एएसआई हमीर सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देने वाले जतिंदर कुमार नामक व्यक्ति के बयान पर कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed