फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Robberys in Industrial Area

इंडस्ट्रियल एरिया में 48 घंटे में 2 बार चोरी

Tue, 11 Mar 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
2 Robberys in Industrial Area
चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 के एक प्लाट में 48 घंटे में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्लाट नंबर-819 में शनिवार रात और रविवार रात चोरी की।
विज्ञापन


चोरों की तस्वीर फैक्ट्री में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बावजूद पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर पा रही है। इस प्लाट में दो व्यापारियों की फैक्ट्री है।
विज्ञापन


व्यापारी धर्मवीर सिंह का कहना है कि चोर फैक्ट्री में ट्रक लेकर आए थे और लोहे का सामान लोड करके भाग गए। धर्मवीर सिंह का कहना है कि वह ट्रेक्टर के पार्ट्स बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री और पड़ोसी शिव कुमार की फैक्ट्री से दो रातों में करीब 6 से 7 लाख रुपये का लोहे का सामान चोरी करके चोर ले गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद एरिया में गश्त नहीं शुरू की। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने रविवार रात फिर से फैक्ट्री में चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री की दीवार फांदकर चोर अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 45 मिनट तक फैक्ट्री के अंदर रहे।

सेक्टर-31 पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि लोहे का सामना फैक्ट्री के बाहर पड़ा हुआ था।

खुद सुरक्षा करने के लिए रहेंगे फैक्ट्री में
व्यापारी धर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस को जानकारी देने के बावजूद चोरी हो गई है। उनका कहना है कि जब उन्होंने सेक्टर-31 पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि गश्त के लिए स्टाफ की भारी कमी है। धर्मवीर का कहना है कि ऐसे में अब सोमवार रात वह खुद फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए रुक रहे हैं।


सोमवार को फिर से गश्त बढ़ाई

धूम-3 स्टाइल में चोरी की वारदात करने वाले चोर की दहशत अभी भी सेक्टर-23 के सरकारी मकानों में रहने वाले लोगों में कायम है।

सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस के करीब दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी जुटे रहे। चोर से पुलिस भी खौफजदा है। मालूम हो कि रविवार शाम को सेक्टर-23 की मार्केट से एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हुआ था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed