फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 million robbery in cash van: 6 robbers arrested

कैश वैन से 2 करोड़ की लूट का मामला सुलझा

Sat, 20 Dec 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Sat, 20 Dec 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
2 million robbery in cash van: 6 robbers arrested

एक साल पहले हिमाचल प्रदेश के शहर बद्दी में हुई एक करोड़ 68 लाख रुपये की लूट और रोपड़ के नज़दीक 11 लाख 41 हज़ार रुपये की लूट के मामलों में रोपड़ पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया है। लूट की इन वारदात को अंजाम देने वालों में पंजाब पुलिस के दो मुलाजिम हरिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा हरजीत सिंह, बरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और बलदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कारें और सिक्योरिटी गार्ड की लूटी दो बंदूकें भी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


पटियाला जोन के आईजी परमजीत सिंह गिल ने शुक्रवार को यहां लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया। सभी आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आईजी ने पत्रकारों को बताया कि 12 दिसंबर को रोपड़ के नज़दीक गांव बनमाजरा के पेट्रोल पंप के नज़दीक हुई 11 लाख 41 हजार रुपये की लूट के संबंध में खुफिया जानकारी के आधार पर जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार करके दो बड़ी वारदात हल करने में सफलता हासिल की है। इसी गिरोह ने सिसवां-बद्दी रोड पर बैंक के एटीएम में कैश भरने जा रही सिक्योरिटी वैन से एक करोड़ 68 लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने इस लूट में से आरोपियों के खातों में जमा कराए गए 25 लाख 75 हज़ार रुपये सील कर दिए हैं।

इस वारदात में इस्तेमाल की गई कारों और सिक्योरिटी गार्डों से लूटी दो बंदूकों को भी बरामद कर लिया गया है। दूसरी वारदात में बनमाजरा के नज़दीक पेट्रोल पंप पर रविंदरपाल सिंह से 11.41 लाख रुपये की लूट में से 4 लाख 65 हज़ार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा तीन लाख रुपये बैंक खातों में सील कराए गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने पांच को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि छठे आरोपी पुलिस मुलाजिम हरजिंदर के पिता बलदेव सिंह को जेल भेज दिया है। उधर बलदेव सिंह की गिरफ्तारी को उसके पारिवारिक सदस्यों ने झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।

एक साल पहले लूटी थी कैश वैन
पिछले साल 9 दिसंबर को एक वैन चंडीगढ़ से कैश लेकर बद्दी जा रही थी। जब वैन सिसवां-बद्दी रोड पर पहुंची तो पुलिस वर्दी में इस गिरोह के लुटेरों ने वैन को रोककर एक करोड़ 68 लाख रुपये लूट लिए। लूट के दौरान वैन के सुरक्षा कर्मचारियों से उनकी बंदूकें भी छीन ली थीं।


इस मामले में गिरफ्तार हरजीत सिंह पहले सीएमएच कंपनी की कैश वैन में बतौर सिक्योरिटी ड्यूटी करता था। इसलिए उसे वैन में भारी मात्रा में कैश होने की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed