फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   2 man killed in road accident due to fire smoke

खेतों में लगी आग के धुएं की वजह से सड़क हादसा, 2 की मौत

Thu, 05 May 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Thu, 05 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
2 man killed in road accident due to fire smoke
तरनतारण में सड़क हादसा, 2 की मौत - फोटो : amar ujala

खेतों में लगी आग की वजह से सड़क पर फैले धुएं की चपेट में आए बाइक सवार। ट्रक ने कुचला। हादसा पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा गंडीविंड के चीमा रोड पर मंगलवार देर रात घटी। नाड़ जलाने से उठे धुएं के चक्कर में हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


मामले में डीसी ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार हरपाल सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी नौशहरा ढाला और सुखदेव सिंह सुक्खा सिंह पुत्र सूरता सिंह गांव गंडीविंड से चीमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में नाड़ को लगाई गई आग से सड़क पर धुआं ही धुआं था। इस बीच बाइक सवार युवकों को सामने से कुछ दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे दोनों युवक सिर के बल सड़क पर पटक गिरे और मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही थाना सराय अमानत खां के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के दखल से दोनों मृतकों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल ने एसएसपी तरनतारन को पत्र लिखकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। साथ ही जिले भर में नाड़ को आग लगाने के दर्ज किए गए मामलों की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि नाड़ को आग लगाने पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि नाड़ को आग लगाने से पर्यावरण प्रभावित होने के साथ-साथ मिट्टी में रहने वाले जीव-जंतु तो लुप्त हो रहे हैं। साथ ही सड़क हादसे कारण दो घरों के चिराग भी बुझ गए हैं। इस घटना से लोगों को सबक सीखना चाहिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed