फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 man arrested with 1 crore rupees, Suspect about hawala money

दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर से एक करोड़ रुपये कैश के साथ 2 गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 05 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
2 man arrested with 1 crore rupees, Suspect about hawala money
ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala

दो युवकों को एक करोड़ रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने घल्लूघारा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस ने यह स्पेशल नाकाबंदी की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी से नगदी बरामद कर तुरंत आयकर विभाग को सूचित किया। पुलिस को शक है कि यह हवाला राशि है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर स्थित रुड़की रोड के रहने वाले रविकांत और पंकज गोयल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी 2 संदीप गर्ग ने कहा कि घल्लूघारा सप्ताह के कारण पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख की निर्देशानुसार थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर कार में दो युवक वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका। चेकिंग के दौरान युवकों से गाड़ी में पड़े बॉक्स को खोलने के लिए कहा गया तो पहले दोनों ने स्पेयर पार्ट्स होने की बात कहीं। जब पुलिस ने बॉक्स खुलवाया तो उसमें नगदी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वह पैसा उन्हें मुजफ्फरनगर के नायक बिंदल पेपर मिल के मालिक ने दी थी। यह पैसा लुधियाना में व्यापारी राकेश गुप्ता को देना था। एडीसीपी टू संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच में आयकर विभाग को भी जोड़ा है। हवाला राशि होने पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed