फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 girls run away from nari niketan, caught

नारी निकेतन से दो लड़कियां दीवार फांदकर फरार

Sat, 18 Jul 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 18 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
2 girls run away from nari niketan, caught

हरियाणा के एकमात्र नारी निकेतन से दो लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गईं। नारी निकेतन की महिला कर्मचारी ने इसकी सूचना प्रबंधन स्टाफ और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों की हर जगह घेराबंदी कर तलाश शुरू की। करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को पुलिस लाइन से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


दोनों ही लड़कियां अलग-अलग मामलों में फतेहाबाद और अंबाला कोर्ट के आदेश पर जून महीने से करनाल रह रही हैं। इनमें से एक फतेहाबाद और दूसरी उत्तरप्रदेश के बदायूं की रहने वाली है। करनाल के इस नारी निकेतन में प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों से भी  विभिन्न मामलों में आई लड़कियों का रखा जाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जैसे ही यह समाचार पुलिस तक पहुंचा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लड़कियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। दोनों लड़कियों को पकड़े जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें फिर से नारी निकेतन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी फरार हुईं थी तीन लड़कियां

2 girls run away from nari niketan, caught

संस्थान से दीवार फांदकर लड़कियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दो वर्ष पूर्व तीन लड़कियां इसी तरह दीवार लांघकर फरार हो गई थीं।

हालांकि, अगले ही दिन तीनों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसके बाद फरार हुई तीन लड़कियों में से दो लड़कियों ने संस्थान के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या भी कर ली थी।

इस मामले में आज तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पूरे मामले को दबा दिया गया था, लेकिन शुक्रवार के मामले ने इस मामले की यादें फिर से ताजा कर दीं। हर साल नारी निकेतन चर्चाओं में रहता है।

करनाल के इस नारी निकेतन में क्षमता से दुगनी लड़कियों को रखा जाता है। यहां केवल 30 लड़कियों की ही अधिक से अधिक जगह है, लेकिन इसमें दोगुनी से ज्यादा लड़कियों को रखा जाता है। उधर, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रतीक कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियां मिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed