फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 friend killed in drawned in canal in abohar

तैरना नहीं जानते थे दोनों दोस्त फिर भी नहर में नहाने उतरे, डूबे

Sun, 19 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 19 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
2 friend killed in drawned in canal in abohar
नहर में डूबकर दोनों दोस्त की मौत - फोटो : amar ujala

तीनों दोस्तों को तैरना नहीं आता था। रस्सी के सहारे नहर में उतरे नहाने, रस्सी छूटी और डूबकर उनकी मौत। मामला पंजाब के अबोहर का है। यहां सीतो रोड से गुजरने वाली रायपुरा नहर में रविवार को नहाते समय दो युवकों की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी डर के कारण मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही नहर में नहा रहे अन्य युवकों ने बताया कि एक स्कूटरी पर सवार होकर अबोहर से तीन युवक नहर पर नहाने पहुंचे लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इस कारण उनमें से दो युवक एक रस्सी के सहारे नहर में उतरे जबकि तीसरा युवक रस्सी पकड़ ऊपर खड़ रहा। इसी दौरान किसी प्रकार से रस्सी उसके हाथ से छूट गई और नहा रहे दोनों युवक नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन


ऊपर खड़े युवक द्वारा शोर मचाने पर नहर में नहा रहे अन्य युवकों ने उन दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने दो साथियों को मृत देखकर तीसरा युवक स्कूटरी व उक्त दोनों के कपड़े आदि लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वाले युवकों की पहचान वासु पाहूजा और अभिमन्यु के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा संस्था के सहयोग से दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed