कहीं हैदराबादी छात्र का तो नहीं रजबाहे में मिला शव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस को गांव दुन्नेके के रजबाहे में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला, वहीं कस्बा धर्मकोट से गुजरते रजबाहे से भी एक युवक का शव मिला है।
दुन्नेके के रजबाहे से मिले शव के मामले में मृतक की उम्र 25-26 वर्ष है और पहनावे से वह कॉलेज का छात्र लगता है।
थाना सिटी एएसआई सतपाल सिंह ने आशंका जताई कि पिछले महीने हिमाचल प्रदेश के मंडी में हैदराबाद से भ्रमण के लिए आए छात्रों के डूबने से संबंधित मामला लग रहा है।
हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश से किया जा रहा संपर्क
शव बहुत ही खराब हालत में है। एएसआई ने बताया कि मृतक ने चेकदार काले रंग की कमीज, सूरमे रंग की जींस और हरे रंग की बनियान डाली हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास करते हुए वाट्सअप पर उसकी तस्वीर और जानकारी डालने समेत हैदराबाद व हिमाचल प्रदेश के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा रहा है। थाना धर्मकोट पुलिस को कस्बा धर्मकोट से गुजरते रजबाहे से एक युवक का शव मिला है।
गांव के नशेड़ी युवक है दूसरा शव
थाना धर्मकोट के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रताप सिंह (23) के पिता जलालाबाद पूर्वी निवासी लखविंदर सिंह ने पुलिस को उनके बेटे के पिछले कुछ समय से बुरी संगत का शिकार होने के चलते नशों का आदी के बारे में बताया है। उनके अनुसार गुरप्रताप खेत में गया था। इस दौरान वह खेत के साथ से गुजरने वाले रजबाहे में गिर गया।