{"_id":"631822941ac7512e6e5cc62b","slug":"2-25-lakh-rupees-looted-from-bank-friend-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बेखौफ बदमाश: बैंक मित्र से 2.25 लाख की लूट, पहले स्कॉर्पियो से मारी टक्कर फिर आंखों में मिर्च डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में बेखौफ बदमाश: बैंक मित्र से 2.25 लाख की लूट, पहले स्कॉर्पियो से मारी टक्कर फिर आंखों में मिर्च डाली
Wed, 07 Sep 2022 10:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:22 AM IST
सार
गांव मलिकपुर निवासी मोनू त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह ताजपुर गांव में आठ साल से इनवर्टर-बैटरी की दुकान चलाते हैं। साथ ही वह दुकान के अंदर ही इंडियन बैंक की शाखा के बैंक मित्र का काम करते हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत के गांव ताजपुर-मलिकपुर के बीच बैंक मित्र की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार गिराने के बाद बदमाश उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर सवा दो लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित गांव ताजपुर में इनवर्टर-बैटरी की दुकान में ही बैंक मित्र का काम करता है। वह रात नौ बजे दुकान बंद कर गांव मलिकपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है। गांव मलिकपुर निवासी मोनू त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह ताजपुर गांव में आठ साल से इनवर्टर-बैटरी की दुकान चलाते हैं। साथ ही वह दुकान के अंदर ही इंडियन बैंक की शाखा के बैंक मित्र का काम करते हैं। वह ग्राहकों के खाते खोलने से लेकर लेन-देन तक का काम करते हैं।
विज्ञापन
वह उनके पास जमा कराई राशि को एक दिन बाद बैंक में जमा करा देते हैं। मोनू ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रात नौ बजे अपनी दुकान बंद कर बैग में करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी लेकर घर जा रहे थे। जब वह गांव ताजपुर-मलिकपुर के बीच पहुंचे तो इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसके पास से गुजरी।
विज्ञापन
करीब 100 मीटर आगे जाकर चालक गाड़ी को वापस लेकर आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद गाड़ी से दो युवक उतरकर आए तो उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उससे मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीन ले गए। वह किसी तरह गांव के पास पहुंचा और ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।