फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, hdfc

HDFC के क्लस्टर हेड की काली कमाई का खुलासा, कमीशन के रुपये बरामद

Sat, 17 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, hdfc
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट - फोटो : File Photo
पुलिस ने एचडीएफसी सिक्योरिटी लिमिटेड के क्लस्टर हेड के पास से नोट बदलवाने के बदले लिए हुए कमीशन के रुपये बरामद किए हैं। डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि आरोपी भूपिंदर सिंह गिल द्वारा कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन से नोट बदलने के एवज लिए गए कमीशन के 14 हजार रुपये बरामद किए  हैं। पुलिस इंदरपाल महाजन और भूपिंदर सिंह गिल से पूछताछ कर रही है कि मामले में और किस किस बैंक अधिकारी की क्या भूमिका है? इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने भूपिंदर सिंह गिल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ईडी की मंगलवार रात को सेक्टर 22 में छापा मारकर पहले इंदरपाल महाजन से 2.5 करोड़ रुपये बरामद किए थे। जिसके बाद ईडी की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद चार दिन की रिमांड पर लेने के बाद इंदरपाल की निशानदेही पर एचडीएफसी सिक्योरिटी लिमिटेड के क्लस्टर हेड को ब्लैक मनी व्हाइट करने के लिए कमीशन लेने केआरोप  में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed