फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19-year-old youth kidnap in Punjab's Ferozepur

भतीजी से बात करना बर्दाश्त नहीं हुआ, तो युवक के साथ कर दिया ऐसा कांड...जान पर बन गई

Fri, 06 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Fri, 06 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
19-year-old  youth kidnap in Punjab's Ferozepur
demo Photo
भतीजी से बात करना पसंद नहीं था, इसलिए 19 साल के युवक के साथ ऐसा कांड कर दिया कि उसकी जान पर बन गई है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है।
विज्ञापन


थाना कैंट पुलिस ने 19 वर्षीय युवक राजनप्रीत सिंह के अपहरण के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी धमकी देकर गए थे कि राजनप्रीत उनकी भतीजी को मोबाइल से फोन करता है, इसे समझा लो वरना नतीजे सही नहीं होंगे।

19-year-old  youth kidnap in Punjab's Ferozepur
demo photo
कुलवंत सिंह (47) पुत्र जीत सिंह वासी गांव शाहदीन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा राजनप्रीत सिंह (19) पुत्र हरबंस सिंह जो सेना में भर्ती होने के लिए गांव हकूमत वाला थाना घल्लखुर्द के सी प्वाइंट कैंप पर शारीरिक फिटनेस की ट्रेनिंग ले रहा था।

कैंप से 15 जून को वह गांव शाहदीन स्थित घर आया और 19 जून को घर से कैंप जाने के लिए राजनप्रीत को फिरोजपुर छावनी बस अड्डे पर सुबह आठ बजे छोड़कर गए थे। इसके बाद राजनप्रीत न तो घर पहुंचा और न ही कैंप में पहुंचा है। कैंप से भी उन्हें सूचना मिली कि राजनप्रीत कैंप नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आकर दी थी धमकी

19-year-old  youth kidnap in Punjab's Ferozepur
demo photo
राजनप्रीत की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। कुलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि इसी गांव के निवासी सुरजीत सिंह ने घर आकर उन्हें धमकी दी थी कि राजनप्रीत उसकी भतीजी को मोबाइल से फोन करता है, उसे मना करो नहीं तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे। कुलवंत ने पुलिस से कहा कि उन्हें शक है कि सुरजीत व उनके परिजनों ने राजनप्रीत का अपहरण किया है। 

राजनप्रीत की जान खतरे में है। थाना कैंट पुलिस ने वीरवार को कुलवंत के बयान पर आरोपी सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह व मलकीत की पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उधर, इस मामले की तहकीकात एएसआई सतनाम सिंह कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed