{"_id":"5f84b042651ac5707043fbdd","slug":"19-year-old-girl-shot-dead-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन के सिर में दो गोली मारी, मौके पर ही मौत, 28 अक्तूबर को थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरी बहन के सिर में दो गोली मारी, मौके पर ही मौत, 28 अक्तूबर को थी शादी
Tue, 13 Oct 2020 02:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के कस्बा सन्नौर के गांव बोलड़ कलां में सोमवार दोपहर एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना सन्नौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि बोलड़ कलां निवासी बलविंदर सिंह के चार लड़कियां हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ी लड़की हरनीत कौर (19) ज्यादातर अपने साथ लगते घर में रहने वाले ताया जरनैल सिंह के यहां रहती थी। उसकी इसी महीने की 28 तारीख को शादी थी। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हरनीत कौर अपने ताया के घर थी। वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। ताया के बड़े लड़के गुरिंदर सिंह ने उसे फोन पर बात करने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों में नोक-झोंक हो गई और गुस्से में आए ताया के लड़के गुरिंदर सिंह ने पिस्तौल से हरनीत कौर पर दो फायर कर दिए।
विज्ञापन
दोनों गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक पहले भी कई बार दोनों में इसी बात को लेकर तकरार हो चुकी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ हत्या व असलाह एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन