{"_id":"64738b4681fe848ae203435a","slug":"17-year-old-girl-student-committed-suicide-in-jalandhar-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: मूक बधिर छात्रा ने फंदा लगा दी जान, सहपाठियों पर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: मूक बधिर छात्रा ने फंदा लगा दी जान, सहपाठियों पर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
Sun, 28 May 2023 10:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 May 2023 10:44 PM IST
सार
डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में रहने वाली 17 वर्षीय मूक बधिर छात्रा ने रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या ली। वह एक मूक बधिर स्कूल में 10वीं की छात्रा थी और हॉस्टल में रहती थी। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण वह घर आई थी। दो माह से उसे स्कूल के लड़के परेशान कर रहे थे। यह स्कूल एक एनजीओ चला रहा है।
विज्ञापन
डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज नहीं किया है। मृतका की मौसी ने बताया कि उनकी भतीजी को दो माह से दो साथी छात्र परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से भी की थी। प्रिंसिपल ने एक बच्चे को स्कूल से सस्पेंड कर दिया था जबकि दूसरे को चेतावनी दी थी। स्कूल प्रबंधकों ने अपने स्तर पर ही मामला निपटा दिया और पुलिस की सहायता नहीं ली।
विज्ञापन
मामला शांत होने के बाद वह दोबारा हॉस्टल चली गई लेकिन उसको परेशान किया जाता रहा। मौसी ने बताया कि वह दो माह से बिल्कुल गुमसुम व परेशान थी। वह जब हॉस्टल से दोबारा घर आई तो काफी परेशान दिखाई दे रही थी। इसी कारण रविवार को उसने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन