फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year girl attampt to rape 60 year old man

60 साल के वृद्ध ने दबोच ली 10वीं की छात्रा और...

Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
17 year girl attampt to rape 60 year old man

एक साठ वर्षीय वृद्ध द्वारा दसवीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे जबरन खेतों में ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना बड़ागुढ़ा क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह सिरसा में रहने वाली अपनी बुआ के पास छुट्टियां बिताने आई थी। 23 दिसंबर को सुबह करीब दस बजे सिरसा की जेजे पुलिस चौकी क्षेत्र में घर के पास खेल रही थी कि एक वृद्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उसके पास आया और जबरन उसे बाइक पर बैठाकर छतरिया के पास खेतों में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वृद्ध उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा तो उसने शोर मचा दिया। लोगों के आने की आशंका से वह मौके से भाग निकला। इसके बाद उसने सड़क पर आ रहे एक ट्रक को रुकवा कर चालक को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस

17 year girl attampt to rape 60 year old man

चालक ने छात्रा से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें मामले की जानकारी दी। इस पर पीड़िता का पिता व भाई सिरसा पहुंचे और उसे अपने साथ बड़ागुढ़ा थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी की पहचान गांव छतरिया निवासी 60 वर्षीय सूरजमल के रूप में करते हुए उसके खिलाफ अपहरण, दुराचार का प्रयास व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

घटनाक्रम क्योंकि सिरसा की जेजे कॉलोनी चौकी क्षेत्र में हुआ था, इसलिए बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने केस शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंप दिया। जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी मंगल सिंह का कहना है कि एससी/एसटी एक्ट लगने के चलते मामले की जांच डीएसपी करेंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुझ पर लगा झूठा आरोप

17 year girl attampt to rape 60 year old man

आरोपी सूरजपाल का कहना है कि उस पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। शिकायतकर्ता कुछ दिनों पहले गांव छतरियां के रहने वाले एक युवक संग फरार हो गई थी। गांव रघुआना के सरपंच व उसने दोनों पक्षों में राजीनाम करवाया था।

समझौते पर हस्ताक्षर करवाने के लिए वह सिरसा आया और उसे बाइक पर बैठाकर उसके गांव ले जाने लगा तो उसने रास्ते में लघुशंका की बात कही।

आरोपी का कहना है कि छात्रा के कहने पर उसने बाइक रोक दी और शिकायतकर्ता खेतों में चली गई। जब कुछ देर तक वह नहीं लौटी तो उसे तलाशने वह खेत में चला गया। अचानक शिकायतकर्ता ने शोर मचा दिया और अपने परिजनों को बुलवाकर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed