{"_id":"35a6fc2a48bd8acbb8e4a002bcdc8627","slug":"17-lakh-cash-found-from-man-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति से पकड़े 17 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति से पकड़े 17 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के दौरान पैसे के गलत उपयोग को रोकने के लिए दिए आदेशों के तहत अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी के चलते एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों की ओर से एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान उससे 17 लाख रुपये की राशि बरामद हुई है।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुशांत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्रीन एवेन्यू अमृतसर के रूप में हुई है। इस राशि को इनकम टैक्स विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपी एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 461 के माध्यम से दिल्ली से अमृतसर पहुंचा। शक के आधार पर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी रछपाल सिंह की ओर से आरोपी के समान की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान उससे उक्त राशि बरामद हुई। आरोपी और उससे बरामद राशि को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी जगबीर सिंह के हवाले कर दिया गया।
चुनाव आयोग के आदेशों पर एयर फ्लाइट्स के माध्यम से चुनाव के दौरान दस लाख से अधिक की राशि बिना किसी लेकर आना-जाना मना है।