फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गाड़ी को बहाने से रोक लूट लिए लाखों के गहने

गाड़ी को बहाने से रोक लूट लिए लाखों के गहने

Thu, 06 Dec 2018 01:50 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी को बहाने से रोक लूट लिए लाखों के गहने
चलती कार को रुकवाकर लूट लिए लाखों के गहने
विज्ञापन


- चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के नजदीक मंगलवार देर रात हुई घटना
- कार में बैठे लोगों को गाड़ी से सामान गिरने का किया था इशारा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गाड़ी को बहाने से रोककर लाखों के गहने लूटने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात एक कार चालक परिवार के साथ शिमला से घर जा रहा था। चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट पर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इशारा किया कि सामान नीचे गिर गया है। जैसे ही उन्होंने गाड़ी को साइड पर लगाया कपड़े और जेवर से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता धर्मपाल अपने परिवार के साथ शिमला से घर जा रहा था। रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने धोखे से गाड़ी रुकवा कर गाड़ी में रखा जेवर व कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था कि चंडी मन्दिर लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी से कुछ गिरने का इशारा किया। उनका इशारा देखते ही गाड़ी रोक ली और बाहर निकलकर गाड़ी को चेक करने लगे। वहीं गाड़ी से थोडी दूरी पर बाइक सवार भी रुक गए। धर्मपाल ने बताया कि गाड़ी चेक करने के लिए उसने गाड़ी का बोनट खोला तो साथ ही उसकी पत्नी भी गाड़ी से नीचे से उतर आई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा लड़का कार के पास आया और गाड़ी में पीछे की सीट पर रखा बैग उठाकर भाग गया। धर्मपाल ने बताया कि बैग में तीन डायमंड के सेट, डायमंड का मंगलसूत्र, कानों की छोटी सोने की बालियां, सुच्चे मोती का गले का सेट व तीन-चार हजार नकदी थी। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर धारा 380 तहत मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed