फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शराब के नशे में एक्टिवा से हाईवे पर गिरा, ट्रक ने कुचला

शराब के नशे में एक्टिवा से हाईवे पर गिरा, ट्रक ने कुचला

Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में एक्टिवा से हाईवे पर गिरा, ट्रक ने कुचला
शराब के नशे में एक्टिवा से हाईवे पर गिरा, ट्रक ने कुचला
विज्ञापन


- कालका-शिमला हाईवे पर रात 10 बजे हुआ हादसा
- लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल पहुंचया
- हालत नाजुक होने के कारण जनरल अस्पताल से पीजीआई रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका की तरफ से जीरकपुर जा रहा एक एक्टिवा सवार हाईवे के बीच गिर गया। उसे उठाने के लिए दो कार चालक जब मौके पर पहुंचे उससे पहले पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने एक्टिवा सवार के पैर को कुचल दिया। ट्रक के दोनों टायर चढ़ने से एक्टिवा सवार का बायां पैर फट गया। घटना के बाद चालक ट्रक को हाईवे पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना सेक्टर-20 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विनीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बताया एक्टिवा सवार शराब के नशे में था, जिस कारण वह अपना नियंत्रण स्कूटी से खो बैठा और सेक्टर-20 फ्लाई ओवर पर गिर गया। उसे नीचे गिरा देख वहां से गुजर रहे दो कार सवारों ने ब्रेक लगाई। लेकिन जब तक वह उसके पास पहुंचते उससे पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना था कि ट्रक चालक अपनी लेयर में न होकर आटो लेयर में आ रहा था। जिस कारण ये हादसा हुआ। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल सेक्टर-20 थाना पुलिस को दी, जिसने घायल को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शरीर से खून अधिक बह जाने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed