फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चार लोगों ने बाउंसर के सिर पर बोतल मारकर किया घायल

चार लोगों ने बाउंसर के सिर पर बोतल मारकर किया घायल

Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
चार लोगों ने बाउंसर के सिर पर बोतल मारकर किया घायल
चार लोगों ने सिर पर बोतल मारकर बाउंसर को किया घायल
विज्ञापन


- गाली गलौच, अभद्र इशारा करने से रोकने पर हुई थी लड़ाई
- पुलिस अभी कर रही है मामले की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। देर रात शहर के सेक्टर-8 स्थित डिस्कोथेक में चार लोगों ने बाउंसर वीरेंद्र सिंह उर्फ बादल के सिर पर बीयर का मग मारकर घायल कर दिया। रेस्टोरेंट के मालिक ने घायल बाउंसर को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाउंसर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा-323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सेक्टर-8 स्थित चिंकी मोंकी डिस्कोथेक में रात 11.15 बजे चार लोग नशे की हालत में रेस्टारेंट आए। उन्होंने खाने का आर्डर दिया। उनका आर्डर डिस्कोथेक को सर्व कर दिया गया। वह नशे की हालात में होने के कारण अभद्र इशारा करने लगे। बाउंसर से वह डिस्कोथेक में अपनी पसंद के गंदे गाने बजाने के लिए कहने लगे। इस पर डिस्कोथेक के बाउंसर वीरेंद्र सिंह उर्फ बादल ने मना किया। कई बार अभद्र इशारा करने पर उन्हें वीरेंद्र सिंह ने बाहर जाने के लिए कहा। इस पर चारों लोग बाउंसर वीरेंद्र सिंह से गाली गलौच करने लगे और बाउंसर के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बाउंसर के सिर पर बीयर मग मार दिया। जिस वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं चेहरा भी चोटिल हो गया। वीरेंद्र के चेहरे और सिर पर 15 टांके लगे हैं। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने बाउंसर का काम करने वाले वीरेंद्र उर्फ बादल को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया। अस्पताल में घायल बाउंसर वीरेंद्र का डॉक्टरों की टीम ने एमआरआई किया। वहां पर मौजूद चौकी पुलिस के सामने वीरेंद्र का मेडिकल हुआ। इलाज के बाद वीरेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वीरेंद्र के घायल होने के बाद दूसरे बाउंसर सोनू ने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। युवक की शिकायत पर सेक्टर -5 थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि मामले में आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। डिस्कोथेक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed