फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   विक्रम मर्डर केस में कोर्ट ने दिए सप्लीमेंट्री चालान पेश करने के निर्देश

विक्रम मर्डर केस में कोर्ट ने दिए सप्लीमेंट्री चालान पेश करने के निर्देश

Wed, 14 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
विक्रम मर्डर केस में कोर्ट ने दिए  सप्लीमेंट्री चालान पेश करने के निर्देश
रोहविक्रम मर्डर केस: कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चालान पेश करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


- कड़ी सुरक्षा के बीच 31 आरोपी कोर्ट में हुए पेश
- पुलिस छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर
- आरोपियों को तीन गाड़ियों में कुरुक्षेत्र से लाया गया था

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पुरानी रंजिश के चलते कालका के गांव पपलोहा माजरा में विक्रम उर्फ विक्की कैमी मर्डर केस मामले में जिला अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस ने केस के सभी 31 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकील की ओर से दलील दी गई कि अभी तक इस मामले में नौ अन्य आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस अभी तक इस मामले की जांच पूरी नहीं कर पाई है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि जल्द ही मामले की जांच पूरी करे और वांछित नौ अन्य आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। इतना ही नहीं मामले की जांच के बाद पुलिस सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करे। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील
विक्रम उर्फ विक्की कैमी मर्डर केस के 31 आरोपियों की पेशी के दौरान जिला अदालत पुलिस छावनी में तब्दील रही। इस दौरान हरियाणा पुलिस के कमांडों और भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही कोर्ट परिसर में आने वाले अन्य लोगों को मुख्य गेट के पास फटकने तक नहीं दिया गया। आरोपियों को तीन गाड़ियों में कुरुक्षेत्र से लाया गया था। पुलिस कर्मियों ने बताया कि आरोपियों में कई गैंगस्टर हैं, जिसके चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप
विक्रम मर्डर केस के शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस केस को हल्का कर रही है। क्योंकि इस वारदात को करीब पांच से छह माह हो गए हैं और अभी तक 9 से अधिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आरोपियों ने मौके पर करीब 50 से अधिक राउंड फायर किए लेकिन पुलिस ने एक ही हथियार बरामद किया है। बाकी के हथियार बरामद करने में भी पुलिस असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
28 जून 2018 कालका के गांव पपलोहा माजरा में करीब तीन गाड़ियों में आए 39 हमलावरों ने ताबड़तोड़ 50 राउंड फायरिंग कर गांव धाटीवाला निवासी विक्रम उर्फ विक्की कैमी की हत्या कर दी थी। विक्की अपने दोस्तों के साथ गांव पपलोहा में रेत के टाल में एक गाड़ी में बैठा था। शाम करीब सवा पांच बजे तीन गाड़ियों में करीब एक दर्जन अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विक्रम उर्फ विक्की कैमी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल गोलीबारी में माजरा महताब निवासी महेंद्र, हैप्पी व दलीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों युवकों को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। कालका थाना पुलिस ने घटना के वक्त कार में मौजूद योगराज पिंकी की शिकायत पर 31 लोगों के खिलाफ 148, 149, 302, 307, 427, 120बी, 322 व आर्म्स एक्ट की धारा 54, 25, 59 व अन्य के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed