{"_id":"5be74032bdec2269b642aac8","slug":"15418818595-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से कार लूट मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पत्रकार से कार लूट मामला
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे बाद पुलिस खाली हाथ, नहीं कर पाई किसी को गिरफ्तार
- महिला पत्रकार से कार लूट मामला
- सिरा गैंग का नाम आया है सामने, पुलिस ने कई जगह की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। महिला पत्रकार से कार लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस और सीआईए टीम किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि, कार लूट में सिरा गैंग के जगदीश सिरा के शामिल होने की बात सामने आई है। महिला पत्रकार की ओर से उसकी पहचान की गई है। पुलिस और सीआईए की टीम ने लुधियाना, मोगा में छापेमारी की और पुराने अपराधियों के स्केच बनवाए। वहीं, पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस के साथ संपर्क साधा है। पुलिस की ओर से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की लगती सीमाओं में हाई अलर्ट किया गया है। क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) के इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि हम आरोपियों का सुराग जल्द ही लगा लेंगे। हमारी ओर से तफ्तीश जारी है। इसमें सिरा गैंग का नाम सामने आया है। हमने एक आरोपी की पहचान कर ली है। दामिनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि कार को टक्कर मारने वाले ने ब्राउन कलर का कुर्ता पहन रखा था। सिर पर पटका बांध रखा था। हालांकि कार लूट करने के आरोपियों की पहचान पुलिस इसलिए नहीं कर पाई है क्योंकि शहर से कार जाने की लोकेशन अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। क्राइम इनवेस्टीगेशन एजेंसी सिरा गैंग जहां सक्रिय है। वहां पर लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।
यह था मामला
बीते वीरवार मध्य रात करीब 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला पत्रकार दामिनी गोयल को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट ली। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वे सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित अपने ऑफिस से पीरमुच्छला घर जा रही थी। जैसे ही वे अमरटैक्स चौक के पास पहुंची पीछे से एक कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद जैसे ही उन्होंने कार को ब्रेक लगाई बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर बोले कि कार की चाबी उनके हवाले करे दे वरना वे गोली मार देंगे। इसके बाद कार की चाबी छीनकर बदमाशों ने धक्कामार कर उन्हें दूर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना उसने पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत पर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से कई जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विजय कुमार, एडिशनल एसएचओ, थाना-14।