फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोर्न वीडियो

सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोर्न वीडियो

Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोर्न वीडियो

विज्ञापन
पंचकूला एक और पोर्न वीडियो कांड
सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोर्न वीडियो
महिला वकील ने समझाया तो सब इंस्पेक्टर ने धमकाया
महिला वकील ने सीएम विंडो, डीसीपी को दी लिखित शिकायत

योगेंद्र त्रिपाठी
पंचकूला। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमित गुप्ता का मामला अभी निपटा भी नहीं था कि एक नया पोर्न वीडियो कांड सामने आ गया है। सेक्टर-5 थाने के सब इंस्पेक्टर यशपाल पर महिला वकील पूजा नागरा ने मीडिया वर्ल्ड नामक व्हाट्सअप ग्रुप में दो पोर्न वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया है। नागरा का आरोप है कि जब उन्होंने पोर्न वीडियो डिलीट करने को कहा तो जान से मारने और किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। नागरा ने सीएम विंडो, डीसीपी पंचकूला, पुलिस कमिश्नर और हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला वकील पूजा नागरा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर यशपाल ने 27 अक्तूबर को मीडिया वर्ल्ड नामक व्हाट्सएप ग्रुप में दो पोर्न वीडियो शेयर किए थे। इस ग्रुप में वकील, पत्रकार और शहर के नामी लोग शामिल हैं। उन्होंने वायस मैसेज भेज यशपाल को वीडियो हटाने की बात कही, लेकिन यशपाल ने उन्हें उलटा धमकाया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने सभी को ग्रुप से रिमूव कर दिया। महिला वकील पूजा नागरा ने बताया जब उन्होंने सेक्टर-5 स्थित महिला थाने में पोर्न वीडियो मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए फोन किया तो वुमन हेल्पलाइन नंबर दिया गया। महिला थाने में कहा गया कि संबंधित क्षेत्र की चौकी में जाकर केस दर्ज कराएं। जब वह सेक्टर -15 चौकी में गईं तो वहां भी उनके हाथ निराशा लगी।

आरोपी को जब सोशल मीडिया से पोर्न वीडियो हटाने को कहा तो जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा महिला थाने और सेक्टर-15 चौकी में कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पूजा नागरा, पीड़ित वकील
कोट्स
मुझे इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। न तो किसी को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। व्हाट्सअप ग्रुप में गलती से कहीं फोटो चली गई होगी। जानकर ऐसी गलती नहीं की गई है। महिला वकील से इस बाबत माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर -5 थाना
कोट ---
पोर्न वीडियो डालने की यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगे। इस तरह की गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
अभिषेक जोरवाल, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed