{"_id":"5bbbc8cf867a5528504953b5","slug":"15390332705-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक आईडी बनाकर शेयर की अश्लील फोटो,भाई बहिन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेक आईडी बनाकर शेयर की अश्लील फोटो,भाई बहिन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एफबी पर फेक आईडी बना शेयर की अश्लील फोटो, केस दर्ज
पिंजौर। फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर करने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि विगत कई दिनों से अज्ञात व्यक्ति उनकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि विशाल यादव और उसकी बहन का इसके पीछे हाथ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब इस संबंध में उसने आरोपी के मां-बाप को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि जो आपने करना है वो कर लो। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों की इस हरकत से उन्हें मानसिक तौर पर परेशानी हुई है इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।