फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर,दो की मौत

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर,दो की मौत

Tue, 09 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर,दो की मौत
बिना हेलमेट बाइक पर सवार दो छात्रों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


- घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार
- दोनों छात्र सरकारी स्कूल मढ़ावाल के नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ते थे

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। बाइक सवार दो किशोर छात्रों को पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों की अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई।
पिंजौर ब्लॉक के गांव नवांनगर निवासी दोनों किशोर सरकारी स्कूल मढ़ावाल के नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्र थे। गांव नवांनगर निवासी शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शी मक्खन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह वह किसी काम से पिंजौर की ओर जा रहा था। पिंजौर जाते समय वह सत्संग भवन गोरखनाथ के समीप खड़ा था। इस दौरान उसके गांव के लड़के हरजीत सिंह उर्फ संजू और लाभ सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर पिंजौर की ओर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। घटना के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों युवकों को बद्दी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरजीत सिंह उर्फ संजू 9वीं कक्षा व लाभ सिंह 10वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान: बाइक सवार दोनों किशोरों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि उन्होंने हेलमेट डाला होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि जिस तरह से बच्चों के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली का टायर निकल गया उससे लगता है कि शायद बच्चों की जान हेलमेट भी नहीं बचा पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज मढ़ावाला मांगे राम ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवकों को बद्दी हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के समय युवकों ने हेलमेट नहीं डाला हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed