फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   इलाज कराने आई महिला से अस्पताल में छेड़छाड़

इलाज कराने आई महिला से अस्पताल में छेड़छाड़

Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाज कराने आई महिला से अस्पताल में छेड़छाड़

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज करवाने आई महिला से छेड़छाड़, सीएमओ बोले-जांच होगी
पीड़ित का आरोप, सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को पकड़ा, बाद में मौके से भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में इलाज करवाने आई एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए उससे अश्लील हरकतें की। महिला जब चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड वहां आ गए और आरोपी को पकड़ कर वहां से ले गए। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल स्टाफ ने उसे पुलिस के हवाले करने की बजाय वहां से भगा दिया। महिला ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से कर दी है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर योगेश कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल में सिक्योरिटी प्वाइंट पर भी कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed