फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पूर्व मेयर के पति धर्नेंद्र आहलुवालिया पर जान से धमकी देने के मामले में केस दर्ज

पूर्व मेयर के पति धर्नेंद्र आहलुवालिया पर जान से धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर के पति धर्नेंद्र आहलुवालिया पर जान से धमकी देने के मामले में केस दर्ज
पूर्व मेयर के पति धर्नेंद्र आहलुवालिया पर जान से धमकी देने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपप्रधान अमित गुप्ता द्वारा पंचकूला के मंथन व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयरिंग मामले में अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता और पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया के पति धनेंद्र आहलुवालिया आमने-सामने हो गए हैं। इस मामले में सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता की शिकायत पर पूर्व मेयर के पति धनेंद्र आहलुवालिया के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं की, लेकिन सच्चाई तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है।
अमित गुप्ता की गिरफ्तारी न होने के चलते पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया ने पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी के साथ सेक्टर-19 में पिछले दिनों प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान विधायक ज्ञानचंद का पुतला फूंका गया था। इस प्रदर्शन में एक बच्चा भी दिखाई दिया था, जिसके बाद सेक्टर-19 के एक निवासी देवराज शर्मा ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता, हरियाणा राज्य कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को शिकायत दी थी। इसके बाद वंदना गुप्ता और चाइल्ड प्रोटेक्शन की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने पंचकूला पुलिस को शिकायत के आधार पर उक्त दोनों पर केस दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार पर पुलिस ने लीगल राय ली थी, जिसके बाद डीए ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरटीआई लेने गए थे धनेंद्र
सीडब्ल्यूसी द्वारा एफआईआर के आदेश देने के बाद पूर्व मेयर के पति धनेंद्र आहलुवालिया शुक्रवार को इस मामले में आरटीआई लेने के लिए कमेटी के कार्यालय गए थे। जहां पर कमेटी की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता मौजूद थीं। आहलुवालिया ने बताया कि उन्होंने वंदना गुप्ता को आरटीआई रिसीव करने के लिए कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास कोई इनफार्मेंशन ऑफिसर नहीं है। इसके बाद वंदना गुप्ता आरटीआई का फोटो मोबाइल में लेने लगी तो धनेंद्र वालिया ने अपनी आरटीआई रिसीव करने या वापस करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद धनेंद्र आहलुवालिया कार्यालय से वापस आ गए और आरटीआई डीसी कार्यालय में लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के दिए आदेश: आहलुवालिया
धनेंद्र आहलुवालिया का आरोप है कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता ने देवराज शर्मा की शिकायत के आधार पर ही उपिंद्र कौर आहलुवालिया के खिलाफ जेजे एक्ट-2015 के तहत बिना कोई जांच किए केस दर्ज करने के आदेश दे दिए, जबकि मामले में पहले बच्चे, उसके मां-बाप से पूछताछ करनी चाहिए। मेरी पत्नी एवं पूर्व पार्षद से पूछताछ करनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के दबाव में वंदना गुप्ता ने बिना जांच ही केस दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी। धनेंद्र आहलुवालिया ने आरोप लगाया कि यह पद राजनीतिक है, इसलिए हमने मुख्य सचिव, डीजीपी को पत्र लिखकर वंदना गुप्ता द्वारा पद का दुरुपयोग करने पर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।
कार्यालय में आते ही देनी शुरू की धमकी : गुप्ता
पुलिस उपायुक्त को दी शिकायत में चेयरपर्सन वंदना गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे धनेंद्र आहलुवालिया कार्यालय में आए और आते ही धमकाने लगे। कहा कि तुम्हें पद से हटवा दूंगा। साथ ही उन्होंने मेरे काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। वंदना गुप्ता ने धनेंद्र आहलुवालिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इलेक्शन कमीशन के आदेशों की उड़ाई हैं धज्जियां: शर्मा
शिकायतकर्ता सेक्टर 19 निवासी देवराज शर्मा का कहना है कि चुनाव आयोग ने 21 जनवरी, 2017 को जारी निर्देशों में राजनीतिक पार्टियों के राजनीतिक गतिविधियों व इलेक्शन प्रोसेस पर बच्चों के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। सेक्टर 19 में 2 सितंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान बच्चों के इस्तेमाल के लिए पूर्व मेयर उपिंद्र आहलुवालिया और पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कोट्स
भाजपा नेताओं को अच्छी तरह पता है कि उपेंद्र कौर आहलुवालिया पंचकूला से कांग्रेस की मजबूत उम्मीदवार हैं। इसी के मद्देनजर भाजपा नेता एक सोची-समझी साजिश के तहत छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन शहर की जनता नेताओं की चाल को अच्छी तरह समझ रही है। ऐसे कार्यों का खामियाजा भाजपा नेताओं को चुनाव के दौरान भुगतना पड़ेगा। धनेंद्र आहलुवालिया।


कोट्स
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन की शिकायत पर पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया के पति धनेंद्र आहलुवालिया के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में सच्चाई सामने आई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहन, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-पांच थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed