फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हाईकोर्ट के आदेशों को महिला चालको ने दिखाया ठेंगा...............

हाईकोर्ट के आदेशों को महिला चालको ने दिखाया ठेंगा...............

Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों को महिला चालको ने दिखाया ठेंगा...............
हाईकोर्ट के आदेशों को महिला वाहन चालकों ने दिखाया ठेंगा
विज्ञापन


- बिना हेलमेट के शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाती दिखीं महिलाएं
- कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस भी दिखी सख्त, काटे 200 चालान
- चालान काटकर महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का असर शुक्रवार को शहर में दिखाई नहीं दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं बिना हेलमेट के सड़कों पर वाहन दौड़ाती दिखीं। हालांकि आदेश को लेकर पंचकूला पुलिस पहले की अपेक्षा सख्त दिखी। उनसे ट्रैफिक नियम और कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाने वाली करीब 70 से अधिक महिलाओं ने चालान काटे। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों ने चालान काटने के साथ उन्हें हेलमेट पहनने के नफा और नुकसान की भी जानकारी दी।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सुरेश कुमार शुक्रवार सुबह ही दलबल के साथ सेक्टर-17,18 के लाइट प्वाइंट पर पहुंच गए। उन्होंने चारों तरफ से नाकाबंदी करके बिना हेलमेट के वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी टीम के सदस्यों ने धड़ल्ले से चालान काटे। उन्होंने महिलाओं को बताया कि हेलमेट सिर्फ वाहन चालक को ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वालों के लिए भी आवश्यक है, क्योंकि जब हादसा होता है तो पीछे बैठे व्यक्ति की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी होती है, जितनी कि चालक की।
विज्ञापन


एक माह में काटे 200 चालान
एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि पूरे माह में हेलमेट न पहनने वाले महिलाओं व पुरुषों के 200 से अधिक चालान काटे गए हैं। वहीं शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने 70 के करीब चालान काटे हैं। सुरेश कुमार ने पंचकूला वासियों से अपील की है कि वह हेलमेट पहनकर वाहन चलाए। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है। शहरवासियों की सुरक्षा के लिए हमें ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने किया हेलमेट जरूरी
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया। हेलमेट न पहनने वाली महिलाओं का चालान काटा जाएगा। जिसके लिए सभी जिलों को आदेश जारी किए जाएंगे। जिसके पश्चात ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ ओर भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed